सलिहा में 5.850 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत 3.10 लाख की संपत्ति जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम और सलिहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.850 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजा

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को एएनटीएफ टीम और थाना सलिहा पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बसना से सलिहा की ओर आ रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GG 8327 को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल चालक सुशील कुमार साव (28 वर्ष), पिता मनबोध साव, निवासी ग्राम कुदारीबाहरा कटेल, थाना बसना, जिला महासमुंद के कब्जे से 5.850 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ के बाद दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने सुशील कुमार साव से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी विजय साव (35 वर्ष), पिता घसिया साव, निवासी ग्राम कदारीबाहरा, थाना बसना, जिला महासमुंद को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और बिलाईगढ़ एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Scroll to Top