शेयर करें...
सारंगढ़–बिलाईगढ़// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ परिसर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और विचारों के जरिए अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विकसित भारत, सामाजिक समरसता और देश के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सहभागिता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। अब प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण समारोह की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।


