शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// नपा आम चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्टर कार्यालय में लॉटरी के माध्यम से पूर्ण की गई। लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिदार, भाजपा, कांग्रेस एवं बसपा के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सारंगढ़ मुख्यालय में वार्डवार आरक्षण की स्थिति सामने आ गई है। नगर पालिका क्षेत्र के कुल 15 वार्डों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में आरक्षण निर्धारित किया गया है। आरक्षण सूची सामने आने के बाद अब विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियों और संभावित दावेदारियों को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।
वार्डवार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है
- वार्ड क्रमांक 1 — इंदिरा गांधी वार्ड, अनुसूचित जाति (महिला)आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 2 — पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड, अनुसूचित जाति (मुक्त) वर्ग के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 3 — सुभाष चन्द्र बोस वार्ड, अनारक्षित (महिला) आरक्षित किया गया है।
- वार्ड क्रमांक 4 — चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 5 — अकबर गंज वार्ड, अनारक्षित (मुक्त) के लिए है।
- वार्ड क्रमांक 6 — डॉ. राधाकृष्णन वार्ड, अनारक्षित (मुक्त) के लिए निर्धारित है।वार्ड क्रमांक 7 — लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 8 — शहीद भगत सिंह वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 9 — स्वामी विवेकानंद वार्ड, अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 10 — मौलाना आजाद वार्ड, अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
- के लिए आरक्षित किया गया है।
- वार्ड क्रमांक 11 — महात्मा गांधी वार्ड, अनारक्षित (मुक्त) के लिए निर्धारित है।
- वार्ड क्रमांक 12 — डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, अनारक्षित (मुक्त) के लिए है।
- वार्ड क्रमांक 13 — सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 14 — डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) के लिए आरक्षित है।
- वार्ड क्रमांक 15 — डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड, अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है।
आरक्षण के बाद चुनावी तस्वीर में बदलाव
नगर पालिका के 15 वार्डों में अलग-अलग आरक्षण लागू होने से अब संबंधित वर्गों के संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी तैयारियां शुरू होने की स्थिति बन गई है। विशेष रूप से महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग से दावेदारी सामने आने की संभावना है। वहीं सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित वार्डों में भी संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।



