शेयर करें...
रायगढ़// विश्व हिंदू परिषद पुसौर प्रखंड के तत्वावधान में रविवार को आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा में स्वास्थ्य शिविर सह किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को कृषि संबंधी नवीन जानकारी और उपयोगी गतिविधियों से जोड़ना रहा।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उपस्थित चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वहीं किसान मेले के माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी उपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ मनोज गोयल, मुकुंद अग्रवाल, डॉ. जी.एस. अग्रवाल, डॉ. विनोद नायक, BMO डॉ. दिनेश नायक, डॉ. अजय एवं डॉ. देवाशीष चौधरी सहित अनेक गणमान्यजन एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच एवं विश्व हिंदू परिषद सहित क्षेत्र के ग्रामीण, किसान एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को माता मल्लिका चतुर्भुज जी का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आयोजन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में आचार्य राकेश तथा राजेन्द्र कुमार आर्य का विशेष योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं कृषि केंद्रित कार्यक्रम ग्रामीण समाज के लिए उपयोगी मंच प्रदान करते हैं, जहां एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, किसानों, ग्रामीणों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा के संचालक आचार्य राकेश कुमार ने स्वास्थ्य शिविर में पधारे सभी सम्माननीय चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, अतिथियों, समाजसेवियों, किसानों एवं ग्रामवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंदों तक चिकित्सा सुविधा पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।


