विदेशी नंबर से फोन कर 25 करोड़ की फिरौती, नहीं देने पर बेटे और परिवार को जान से मारने की धमकी, आरोपी शोएब ढेबर गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी रायपुर में एक बड़े कारोबारी से 25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 5 नग महंगे आईफोन भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरे संदेश आए थे। संदेश भेजने वाले ने खुद को कुख्यात अमन साहू गैंग से जुड़ा हुआ बताया और प्रार्थी से 25 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। रकम न देने पर प्रार्थी, उनके बेटे अजीत और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से खत्म करने तथा रायपुर एवं तेलीबांधा क्षेत्र में हत्या करवाने की धमकी दी गई थी।

इस तरह योजनाबद्ध तरीके से दहशत का माहौल बनाकर फिरौती वसूलने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 403/26, धारा 308(4), 351(3), 351(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला ने त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं सायबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल की सतत् मॉनिटरिंग में विशेष टीमों का गठन किया गया।

तकनीकी विश्लेषण से हुआ पर्दाफाश

पुलिस टीम ने प्रार्थी के फोन पर आए विदेशी मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का बारीकी से तकनीकी विश्लेषण किया। विभिन्न कड़ियों को आपस में जोड़ते हुए और फील्ड स्तर पर पतासाजी करते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। जांच के बाद आरोपी की पहचान शोएब ढ़ेबर के रूप में की गई।

Scroll to Top