सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचधार में आंगन मिलन कार्यक्रम संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सरिया तहसील के ग्राम पंचायत पंचधार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरिया सेक्टर के 24 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक रहीं।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुष्पगुच्छ और नारियल भेंटकर सम्मानित किया गया।

गर्भवती माताओं की हुई गोदभराई

कार्यक्रम में गर्भवती माताओं की गोदभराई रस्म भी कराई गई। उन्हें पोषण किट प्रदान करने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

गांवों के विकास में आंगनबाड़ी की अहम भूमिका

डॉ. अभिलाषा नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प से जोड़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव गांवों से तैयार होगी और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं और मितानिन बहनों के कार्यों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही हैं, जबकि मितानिन बहनें गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस कार्यक्रम में स्वप्निल स्वर्णकार, कैलाश नायक, चूड़ामणि पटेल, रजनी चौहान, मीना चौहान, मालती चौहान, यज्ञसिनी प्रधान, सागर पटेल, सुशीला पटेल, सचिव मनोज रात्रे, स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ जनार्दन साह और सेक्टर प्रभारी पद्मिनी भोय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, मितानिन, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, बच्चे और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Scroll to Top