शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// कनकबीरा क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी का गृह प्रवेश कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से कनकबीरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ने के साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SDOP गोविंद सिंह दीवान रहे। इस दौरान आरआई जितेंद्र चंद्रा, नवीन चौकी प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और तत्कालीन चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस की सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी
नवीन चौकी के संचालन से कनकबीरा और आसपास के गांवों के लोगों को पुलिस संबंधी शिकायतों और जरूरी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। चौकी के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की निगरानी, अपराधों की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।
गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने चौकी के सुचारु संचालन और क्षेत्रवासियों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। स्थानीय स्तर पर पुलिस चौकी की सुविधा मिलने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।
कार्यक्रम में प्र.आ. हीराधार नाग, प्र.आ. जगदीश खूंटे, कुंजबिहारी निराला, पोसेंन्द्र कुर्रे, जगजीवन खूंटे, आरती गोस्वामी, जितराम यादव, बिहारी लाल साहू, पवन जांगड़े और प्रतीक पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। नवीन पुलिस चौकी की शुरुआत को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच संपर्क और बेहतर होने के साथ जरूरत के समय लोगों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सहायता मिल सकेगी।


