जीजी बोर्डिंग स्कूल और जानकी कॉलेज में गणेश पूजन की धूम, पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति के रंग में रंगा परिसर..

शेयर करें...

रायगढ़// धनुहारडेरा स्थित जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापना की गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी 14 सितंबर 2026 को आयोजित पूजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टॉफ ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे छात्र-छात्राओं और स्टॉफ की मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल नजर आया।

Join WhatsApp Group Click Here

गणेश चतुर्थी पूजन कार्यक्रम में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा के चेयरमैन शिरीष सारडा और डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जानकी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी और जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रभारी शिक्षिका शांति महंत सहित शिक्षकों, स्टॉफ और विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन और प्रार्थना के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों और स्टॉफ को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल, प्रो. विवेक कांबले, प्रो. मयंक शीतल डनसेना, प्रो. हरीश गुप्ता, प्रो. केशव पटेल, प्रो. अंजु पटेल, प्रो. नेहा डनसेना, प्रो. अनुभा दुबे, प्रो. सीताराम कैवर्त्य, प्रो. बसंत बंजी और प्रो. आकाश निराला सहित बीएड, यूजी एवं पीजी के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वहीं जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रभारी शिक्षिका शांति महंत के साथ प्रतिभा पटेल, लक्ष्मी सिंह, अनिता प्रधान, छोटी मेहर, सुप्रिया साहू, अनिता मेहर, ज्योति पटेल, रेशम खैरवार, बिंदिया गुप्ता, प्रिया खैरवार, करुणा डनसेना, उमा डनसेना, रेवती चैनी, शुभम पुजारी और नेहा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक-स्टॉफ मौजूद रहे।

Scroll to Top