शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 10 से 12 तारीख तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

शिविर के दौरान लगातार तीन दिनों तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को मार्गदर्शन दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे सहित अन्य नेताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया।
संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर दिया गया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण शिविर में बाहर से आए प्रशिक्षक एवं प्रभारी मृणाल पंत, अशोक चतुर्वेदी, युगल पंडा, राजेंद्र तिवारी, मणि वैष्णव और सुशील आनंद शुक्ला ने भी संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, AICC सचिव एवं प्रभारी जरिता मेम तथा प्रभारी महामंत्री मालकित सिंह गेंदु लगातार तीनों दिन शिविर में मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन के प्रति जिम्मेदारी, एकजुटता और आगामी समय में पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की मजबूती को आगामी राजनीतिक सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से भी हुई भागीदारी
इस संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन सहित जिले के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उग्रसेन साहू और बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल ने भी प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों की जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर संभाग के सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों की मौजूदगी रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



You must be logged in to post a comment.