शेयर करें...
रायगढ़// विकासखंड पुसौर के बड़ेभण्डार संकुल के लिए यह गर्व का विषय है कि सहायक शिक्षक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक (CAC) सुदर्शन सिदार के पुत्र जयश सिदार का चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिए हुआ है। जयश की इस सफलता से परिवार के साथ विद्यालय और शिक्षा जगत में भी खुशी का माहौल है।

जयश के चयन की खुशी को बच्चों और शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए सुदर्शन सिदार की ओर से पूरे संकुल की प्राथमिक शालाओं में न्योता भोज का आयोजन कराया गया। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के लिए अंडा और हलवा तैयार कर परोसा गया। खुशी के इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जयश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
बच्चों के बीच बांटी सफलता की खुशी
शिक्षकों ने कहा कि जयश की उपलब्धि केवल परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। मेहनत, लगन और अनुशासन से हासिल की गई यह सफलता दूसरे विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
जयश की माता पुष्पलता सिदार भी शिक्षक हैं। माता-पिता दोनों शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के कारण परिवार ने बेटे की सफलता की खुशी को केवल अपने तक सीमित न रखते हुए स्कूल के बच्चों के साथ साझा किया। संकुल के विद्यालयों में आयोजित न्योता भोज इसी खुशी और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक रहा।जयश सिदार को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।



You must be logged in to post a comment.