शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बरमकेला में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनसेवा के 25 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित रहा। इस दौरान आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा तय की गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती लहरे, विद्या सिदार, डॉ. जवाहर नायक, बिंदु जाटवर, प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे।
कार्यशाला में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा संगठन के सेवा कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सेवा संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा भावना के साथ समाज के बीच निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



You must be logged in to post a comment.