नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटेल से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की सौजन्य मुलाकात..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की टीम ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण पटेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों और कर्मचारियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

Join WhatsApp Group Click Here

मुलाकात के दौरान फेडरेशन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन भी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

शिक्षा विभाग में बेहतर माहौल की उम्मीद

फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ शिक्षा विभाग में सकारात्मक, सहयोगात्मक और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़ के जिला संयोजक फकीरा यादव के नेतृत्व में बरमकेला तहसील संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल, सह-संयोजक विजय भारती, भुवन चौहान, महजूदराम, दीपक सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Scroll to Top