सरसीवा के मुड़पार में घर से मिला 81 लाख रुपये का जखीरा, अवैध लकड़ी परिवहन की जांच के दौरान मिला नोटों का बंडल..

शेयर करें...

​सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के सरसीवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार में पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खैर लकड़ी (तस्करी) के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मकान से 81 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद की है।

Join WhatsApp Group Click Here

​छत्तीसगढ़ और ओडिशा क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के मामले में आरोपी मनीष अग्रवाल को महासमुंद पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। फर्जी एनओसी और दस्तावेजों के आधार पर अवैध खैर लकड़ी परिवहन मामले की जांच के दौरान पुलिस मुड़पार स्थित उसके गृह ग्राम पहुंची। ​महासमुंद पुलिस की टीम ने आरोपी के मकान में कई घंटों तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

​तलाशी के दौरान मकान से 500-500 रुपये के नोटों के बंडल के रूप में कुल ₹81 लाख बरामद किए गए। पुलिस ने पूरी नगद राशि को जब्त कर लिया है और रकम से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अब संपत्ति कुर्की और मामले के अन्य पहलुओं पर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Scroll to Top