सीजीआईटी रायगढ़ में डिप्लोमा प्रवेश हेतु फाइनल राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग 3 सितंबर एवं बीटेक में प्रवेश हेतु 5 सितम्बर से..

शेयर करें...

रायगढ़// तकनीकी शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु फाइनल राउंड ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CGIT), रायगढ़ ने विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

Join WhatsApp Group Click Here

संस्थान के अनुसार डिप्लोमा इंजीनियरिंग तथा डिप्लोमा लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। फाइनल चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 3 सितंबर प्रातः 10 बजे से 6 सितंबर रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। मेरिट सूची 7 सितंबर को जारी होगी तथा 8 एवं 9 सितंबर को प्रवेश में भाग ले सकेंगे।

इसी तरह बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु बीटेक एवं बीटेक लेटरल एंट्री के लिए अंतिम चरण की काउंसलिंग 5 सितम्बर से 8 सितंबर तक रहेगा ।मेरिट सूची 9 सितंबर को जारी होगी तथा 10 एवं 11 सितम्बर को प्रवेश में भाग ले सकेंगे। संस्था में बीटेक हेतु डाटा साइंस एवं ऑटोमोबाइल शाखा उपलब्ध हैं।

Scroll to Top