सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े ने की डीएमएफ के विकास कार्यों की समीक्षा, नये विकास कार्यों के प्रस्ताव का हुआ अनुमोदन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और जांजगीर- चांपा सांसद कमलेश जांगड़े की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सारंगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष विद्या चौहान, खनिज प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत के सरपंच विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

बैठक में डीएमएफ मद से जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विभागवार जानकारी प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों में निर्धारित 70 प्रतिशत राशि विकास एवं प्राथमिकता वाले कार्यों के लिए तथा शेष 30 प्रतिशत राशि विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार कार्यों पर व्यय किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी, डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सेक्टर आधारित कार्यों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों की जानकारी डीएमएफ सदस्यों को दी गई। प्रस्तावों के अनुमोदन के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया एवं प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएमएफ मद का प्रभावी एवं जनहित में उपयोग सुनिश्चित करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

Scroll to Top