शेयर करें...
सरगांव में गौ सेवा टीम और बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपियों की तलाश जारी..
मुंगेली// सरगांव थाना क्षेत्र में मवेशियों को पिकअप वाहन में कथित रूप से क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाने का मामला सामने आया है। इसी दौरान पिकअप वाहन CG 10 BY 9765 के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि राजा पठान एवं भारत प्रसाद शास्त्री फरार बताए जा रहे हैं।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मवेशियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो नंदी (बछड़े) और एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। बृजेश शर्मा के ने गौ सेवा टीम तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस, गौ सेवा टीम और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के समन्वय से मौके पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान अनिल खुटे पिता सुखदास खुटे, निवासी मारो, नांदघाट जिला बेमेतरा को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि राजा पठान एवं भारत प्रसाद शास्त्री मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश एवं पतासाजी की जा रही है।

मवेशियों को कहां से लाया गया, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था तथा इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस वाहन और मवेशियों से संबंधित तथ्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
गौ सेवा टीम एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों की सुरक्षा और अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर आगे भी सहयोग जारी रखने की बात कही है। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अशोक यादव के साथ सूरज वर्मा, आकांक्षा कौशिक, मनीष कौशिक, अभय ठाकुर, कृष्णा साहू, केशव कौशिक, आर्यन वर्मा, मनीष शुक्ला, अमर साहू, ग्रामवासी, सरपंच, नगरवासी, गौ सेवक एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



You must be logged in to post a comment.