शिवनाथ नदी के स्टॉप डेम के पास अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पहचान में जुटी सरगांव पुलिस

शेयर करें...

बासिन में शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की , मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष

मुंगेली सरगांव सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन स्थित शिवनाथ नदी के स्टॉप डेम के पास 29 अगस्त 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष, कद करीब 5 फीट 5 इंच तथा शरीर सामान्य है। मृतक ने मटमैला-काला धारीदार फूल शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ की कलाई में घड़ी तथा दाएं पैर में एक सैंडिल मिली है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सरगांव पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है तथा विभिन्न माध्यमों से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिए के आधार पर मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह मृतक को पहचानता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्राप्त जानकारी से मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

सूचना के लिए संपर्क करें:
पुलिस कंट्रोल रूम, मुंगेली: 94791-93044
विवेचक: 9009191225
थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)

Scroll to Top