शेयर करें...
मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई दिन की शुरुआत, सरगांव से बिलासपुर तक जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत; विधायक धरमलाल कौशिक ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
मुंगेली//सरगांव जिला पंचायत सभापति एवं क्षेत्र की सक्रिय जनप्रतिनिधि अंबालिका साहू का जन्मदिन बुधवार को उत्साह, आत्मीयता और जनस्नेह के बीच मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह उन्होंने तिफरा स्थित मां काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद दिनभर सरगांव से बिलासपुर तक विभिन्न स्थानों पर समर्थकों, शुभचिंतकों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर केक काटा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अंबालिका साहू के जन्मदिन के अवसर पर शांतिनिकेतन वृद्ध आश्रम, चकरभाटा साहू समाज, रामबोर्ड चौक, दौना, बिदबिदा, मनियारी चौक, मोहभट्ठा, बदरा ब, पेंड्री स, किरना सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं नगर पंचायत सरगांव के मंगल भवन में भी उनके जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सावन उत्सव में उमड़ी मातृशक्ति, आत्मीयता से मनाया जन्मदिन
मंगल भवन सरगांव में भाजपा महिला मोर्चा सरगांव मंडल द्वारा सावन के पावन अवसर पर भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन की उमंग, पारंपरिक उल्लास और आत्मीय माहौल के बीच अंबालिका साहू का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर, केक काटकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू महिला मोर्चा जिला महामंत्री दीपिका चंद्रशेखर कौशिक एवं जिला महिला मोर्चा मंत्री रानी जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक कौशिक ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक ने अंबालिका साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंबालिका साहू लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने मां काली एवं भगवान शिव से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा प्रदान करने की कामना की।
‘जनता का स्नेह ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार’ — अंबालिका साहू
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए अंबालिका साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि जनता और अपनों के बीच रहने का अवसर है। क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने जिस आत्मीयता एवं स्नेह के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं, वह उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और आशीर्वाद को वह अपनी जिम्मेदारी मानती हैं और आने वाले समय में क्षेत्र की जनता की सेवा तथा विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।
अंबालिका साहू ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की मातृशक्ति का विशेष आभार जताते हुए कहा कि सावन उत्सव जैसे आयोजन सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में एल्डरमैन पंकज वर्मा, गोपाल जुनेजा, राजकुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, विधायक प्रतिनिधि तरुण अग्रवाल, कमल अग्रवाल, विष्णु राजपूत, जमुना पांडे, घनश्याम राजपूत सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने अंबालिका साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।



You must be logged in to post a comment.