दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिले रणजीत सिंह ‘हैप्पी’, संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

शेयर करें...

राष्ट्रीय कार्यालय में तरुण चुघ से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जाना कुशलक्षेम
सरगांव //भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह ‘हैप्पी’ ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ से सौजन्य भेंट की और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रणजीत सिंह ‘हैप्पी’ ने कहा कि भाजपा जैसे विशाल संगठन में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहता है। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp Group Click Here


इसी क्रम में उन्होंने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संगठन के ऊर्जावान मार्गदर्शक जल्द स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं के बीच लौटें।
रणजीत सिंह ‘हैप्पी’ ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात ने उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Scroll to Top