नवरंगपुर में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार, 5,200 रुपये और ताश की गड्डी जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नवरंगपुर में बीएसएनएल टॉवर के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,200 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नवरंगपुर के बीएसएनएल टॉवर के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर जुआ खेलते मिले 6 लोग

पुलिस की कार्रवाई के दौरान छह लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू, सत्यनारायण, माणिकचंद, श्रीराम, कन्हैया लाल जायसवाल और रमेश सिदार शामिल हैं।मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुआ फड़ पर रखी 5,200 रुपये की नगद रकम बरामद कर जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मनहर, आरक्षक चंदन दिनकर, संजय भारद्वाज, गौतम जांगड़े सहित पुलिस लाइन के जवानों का विशेष योगदान रहा।

Scroll to Top