शेयर करें...
बस स्टैंड परिसर में कार्यकर्ताओं के बीच काटा केक, पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई
मुंगेली//सरगांव बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन सरगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ मनाया। पार्षद एजाज अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
राजेंद्र शुक्ला का काफिला जैसे ही सरगांव के बस स्टैंड परिसर पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। स्वागत से अभिभूत राजेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। केक कटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यकर्ताओं के स्नेह से अभिभूत हुए राजेंद्र शुक्ला
जन्मदिन के अवसर पर मिले आत्मीय स्वागत के लिए राजेंद्र शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन की मजबूती का परिचायक है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनहित और क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसेवा के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुरली बजाज, दिलीप कौशिक, पार्षद एजाज अहमद, रामखेलावन साहू, कृष्णा साहू, परविंदर खालसा, राकेश साहू, इंदिरा साहू, एजाज अली, राधेश्याम मारखण्डे, रामफल लहरी, इस्माइल मेमन, नेहरू साहू, उमेश सोनी, वहाब खान, मुकेश साहू, मनीष यादव, राजीव तिवारी, रशीद खान, भविन्दर पाल हूरा, राजा सोनी, दबेश साहू, संजय साहू, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


