शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नदीगांव के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गौरीशंकर विश्वाल सहित गांव के सभी लोगों ने स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
नदीगांव में लंबे समय से जलाशय और नहर से जुड़े विकास कार्यों की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब स्वीकृत राशि से नदीगांव जलाशय का गहरीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ ही जलाशय से परसामपुर तक पक्की नाली का निर्माण और गहरीकरण भी किया जाएगा। इन कार्यों से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। जलाशय और नहर की व्यवस्था बेहतर होने से खेती को फायदा होगा और किसानों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने कहा कि नदीगांव के विकास के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। लंबे समय से जिन कामों की मांग की जा रही थी, उनकी स्वीकृति मिलने से गांव के लोगों में खुशी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत और सभी ग्रामवासी वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दिल से धन्यवाद करते हैं।
ग्रामवासियों ने कहा कि जलाशय और नहर के काम पूरे होने से सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, खेती को फायदा मिलेगा और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने ने कहा कि यह स्वीकृति गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी ग्रामवासियों ने आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की उम्मीद जताई है।



