दानसरा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत, विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायगढ़ और लैलूंगा प्रवास के दौरान सारंगढ़ के दानसरा बैरियर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और पूर्व विधायक पद्मा मनहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत के लिए पहुंचे।

Join WhatsApp Group Click Here

दानसरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही भूपेश बघेल का काफिला पहुंचा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भूपेश बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भूपेश बघेल ने युवा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई। कुछ देर रुककर सभी का अभिवादन स्वीकार करने के बाद वे रायगढ़ के लिए रवाना हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व विधायक पद्मा मनहर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, अरुण मालाकार, गोल्डी नायक, विनोद भारद्वाज, रमेश खूंटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भूपेश बघेल के रायगढ़ प्रवास के दौरान सारंगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हुई इस मुलाकात को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। स्वागत के बाद वे रायगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Scroll to Top