जनपद पंचायत बरमकेला के नवपदस्थ सीईओ शिक्षा शर्मा का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जनपद पंचायत बरमकेला के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शिक्षा शर्मा से जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पंचायतों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

Join WhatsApp Group Click Here

जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रशासन बेहतर भूमिका निभाएगा।

वहीं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। सौजन्य मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां जनपद क्षेत्र के समग्र विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी चर्चा की गई।

Scroll to Top