जंतर मंतर घटना का रिएक्शन ; सरिया में कांग्रेस और एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल, राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में अटल चौक सरिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता अटल चौक पहुंचे। पुतला दहन के समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक झूमाझटकी भी हुई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और नारेबाजी के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव और एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष निखिल डनसेना ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

वक्ताओं ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद के माध्यम से करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, प्रदेश सचिव अमरजीत आहूजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू, ब्लॉक प्रभारी महेश देहरी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष निखिल डनसेना, सरोज प्रधान, दिलीप पटेल, हिमांशु पाणीग्राही, रूप पटेल, खेमराज नायक, प्रकाश महाराज, जयप्रकाश साहू, संजय प्रधान, उपेंद्र पात्रे, हलधर मराठा, प्रेम साहू, खिरो मालाकार, कृष्णाकांत पटेल सहित ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर के पार्षद, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top