सारंगढ़ में चाकूबाजी का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार, शंकर अजय (पिता मोतीराम), निवासी गोंढ़ियारी, थाना सारंगढ़ ने 20 जुलाई 2026 को सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 19 जुलाई की रात करीब 11:50 बजे मोनू तिवारी और उसके साथी ने यह कहते हुए कि “तुम मेरे बड़े भाई को खिला-पिलाकर बिगाड़ रहे हो”, गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 347/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित चौहान (पिता नरसिंह चौहान), उम्र 20 वर्ष, निवासी दुर्गापाली, थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण के दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरीक्षक अंजान सिंह, आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, पुरुषोत्तम राठौर, योगेश एवं सिटी कोतवाली के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top