मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, सारंगढ़ में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। अरुण साव ने उद्यान का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top