प्रधानपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी से सरिया-पाइप चोरी का खुलासा, बरमकेला पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला पुलिस ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से सरिया और पाइप चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सरिया और पाइप भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधानपुर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन से अज्ञात चोरों द्वारा सरिया और पाइप चोरी कर लिए गए थे। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लंबोदर चौहान (44 वर्ष), निवासी ग्राम प्रधानपुर तथा धनेश्वर चौहान (35 वर्ष), निवासी ग्राम बेंगची, थाना बरमकेला के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर चोरी किया गया सरिया और पाइप बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ए. के. बेक के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक ए. के. बेक, प्रधान आरक्षक देवांगन, भवानी धनगढ़ सहित बरमकेला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top