कलेक्टर ने जिले के स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने जारी किए निर्देश, कक्षा में मोबाइल के उपयोग पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार करने जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर सभी स्कूल प्रमुखों को स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े 12 बिंदु के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर द्वारा जारी प्रमुख निर्देश में प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित वातावरण बनाए रखना और कक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध किया गया है।अध्यापन के समय मोबाइल का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उच्चारण शुद्धि के लिए प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को अपरान्ह 3:30 बजे जिले के सभी विद्यालयों में एक साथ पुस्तक वाचन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इसी प्रकार अपनी जिज्ञासा के पुस्तकों को पढ़ने के लिए अवसर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 30 मिनट का लाइब्रेरी के लिए 1 अतिरिक्त क्लास अनिवार्य रूप से टाइम-टेबल में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। लाइब्रेरी में प्रेरणादायक पुस्तक, रचनात्मक कहानी, विज्ञान, साहित्य एवं तर्कशक्ति की पुस्तकों को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Scroll to Top