शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सरसीवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को थाना सरसीवा पुलिस ने तीन अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कुल 33.350 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ⁶। प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम जोगेसरा, मुडपार और पीपरडीह में एक साथ दबिश दी। जोगेसरा निवासी भागीरथी बंजारे के कब्जे से 13.600 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब बरामद की गई।
वहीं, मुडपार निवासी अनील केंवट के पास से 5 अंग्रेजी बीयर, 10 पाव अंग्रेजी गोवा शराब और 15 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 7.750 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इसके अलावा पीपरडीह निवासी अशोकमति साहू के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब बरामद हुई।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव सहित सरसीवा थाना पुलिस के अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


