शेयर करें...
15 तारीख से पहले शासकीय भूमियों पर से स्वयं कब्जा हटाने हेतू किया गया निर्देशित..
सारंगढ़-बिलाईगढ// सरिया तहसील के ग्राम गोबरसिंघा में शासकीय भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को लेकर राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व निरीक्षक मंडल गोबरसिंघा ने तीन लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, तहसीलदार सरिया के न्यायालय के आदेश के पालन में यह कार्रवाई की जा रही है। नोटिस में बताया गया है कि खसरा नंबर 592/1 की शासकीय भूमि पर दीपक पटेल द्वारा गड्ढा खोदकर अतिक्रमण किया गया है। वहीं खसरा नंबर 410/1 की भूमि पर कार्तिकराम साहू और घनश्याम साहू द्वारा मकान और बाड़ी बनाकर कब्जा किए जाने का उल्लेख किया गया है।
राजस्व विभाग ने संबंधित लोगों को निर्देश दिया है कि वे 15 जुलाई 2026 से पहले स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि तय समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी।
क्या सच में शासकीय भूमियों को अतिक्रमणकारियों से मिलेगी राहत..?
इस सवाल को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व वर्ष में भी ऐसी ही मामले को लेकर तहसीलदार सरिया द्वारा बेजाकब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कार्यवाही करने के बजाय तत्कालीन तहसीलदार द्वारा महज जुर्माना पटवाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। इसलिए इस बार अब क्या प्रशासनिक बुलडोजर चलाने में सफल हो जाएंगे या नहीं यह तो आगामी 15 तारीख को ही पता चलेगा।
फिलहाल राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।




You must be logged in to post a comment.