उल्लास भारत कार्यक्रम में सभी अशिक्षित क़ो जोड़े, कोई शिक्षा से वंचित न हो – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, सेवा सेतु पोर्टल में अब राशन कार्ड भी होंगे जमा..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों, सुशासन और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन जैसे अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से लेकर पूर्ण कार्यों क़ो नस्तीबद्ध और अधूरे कार्यों क़ो समय सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि उल्लास भारत कार्यक्रम में जिले के सभी अशिक्षित नागरिकों क़ो जोड़े, कोई भी शिक्षा से वंचित न हो। कुपोषण मुक्त जिला अभियान में शामिल अधिकारी अपने कार्य के साथ चयनित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के कुपोषण की रिपोर्टिंग करें। सभी विभाग ईऑफिस में फाइल मुवमेंट शीघ्र करें। बैठक में कलेक्टर ने धरती आबा, पीएम आदर्श ग्राम, सुगघर छत्तीसगढ़, पीएम आवास, आयुष्मान, सेवा सेतु, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास ग्रामीण और शहरी, हर घर जल, जल आवर्धन, जल जीवन मिशन, वीबीजीरामजी, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र आदि के प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में ईडीएम ने जानकारी दी कि सेवा सेतु (पुराना नाम, सीएससी सेंटर) में अब जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र के अलावा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन जमा होंगे। इससे जनपद पंचायतों, नगरपालिका सारंगढ़ और जिले के सभी नगर पंचायत में राशनकार्ड के लिए आवेदन अब ऑनलाइन भी जमा किये जा सकेंगे। बैठक में जिले के अधिकारीगण शामिल थे।

Scroll to Top