शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// आबकारी अधिनियम के तहत राजसात किए गए वाहनों की खुली नीलामी 10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़ परिसर में आयोजित की जाएगी। नीलामी सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति और फर्म भाग ले सकेंगे।
पुलिस विभाग के अनुसार नीलामी में कुल 19 वाहन शामिल हैं। इनमें 3 कार, 15 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी शामिल है। ये सभी वाहन जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के तहत राजसात किए गए हैं।
नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को प्रत्येक दोपहिया वाहन के लिए 2,000 रुपये तथा प्रत्येक चारपहिया वाहन के लिए 5,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम से जमा करना होगा।
नीलामी से संबंधित नियम, शर्तें और अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ (जिला नाजिर शाखा) तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारंगढ़ से प्राप्त की जा सकती है। पुलिस प्रशासन ने इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।



