सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला में पुलिस ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, नए कानूनों और साइबर अपराधों की दी जानकारी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अति पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना बरमकेला पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला में “नया कानून–नया न्याय” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए भारतीय कानूनों, बढ़ते अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यशाला में विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की प्रमुख जानकारियां सरल भाषा में दी गईं। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में भी व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कानून का पालन करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ए.के. बेक, पीएसआई भारती, सहायक उप निरीक्षक लखपति प्रधान, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर पंडा सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Scroll to Top