नशे के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 लीटर महुआ शराब और 26 बोरी लहान नष्ट..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में भटगांव थाना क्षेत्र के सलोनीकला स्थित साबरिया डेरा में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और महुआ लहान को नष्ट किया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 160 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 26 बोरी महुआ लहान बरामद किया गया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Scroll to Top