सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, लाॅज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का कारोबार, पुलिस ने तीन लड़कियों समेत 6 को किया अरेस्ट..

शेयर करें...

दुर्ग// दुर्ग में इंदिरा मार्केट के जलाराम लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के गोरखधंधे का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से तीन युवतियों को भी बरामद कर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने लॉज से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक ये पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डीएसपी क्राइम, महिला पुलिस अधिकारियों और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने लॉज में छापामार कार्रवाई की। पुलिस की रेड के दौरान अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसे जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लॉज संचालक विजय गुजराती पिछले करीब पांच महीने से लाॅज की आड में देह व्यापार का संचालन कर रहा था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि लॉज में हर किसी को प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को कमरा उपलब्ध कराया जाता था, जिनके मोबाइल नंबर पहले से दर्ज या परिचित थे।

इससे पुलिस को आशंका है कि पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने लॉज के संचालक विजय गुजराती के अलावा दो ग्राहकों तमाशा कुमार और नारायण देशमुख को गिरफ्तार किया है। दोनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लॉज का रजिस्टर, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 20 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां भी मौके सेे मिलीं, जो खुर्सीपार और राजनांदगांव क्षेत्र की रहने वाली हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित देह व्यापार के नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे। जब्त मोबाइल फोन और रजिस्टर की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top