बड़ी खबर : जल जीवन मिशन के कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के कार्य हुए निरस्त, समीक्षा बैठक के 15 दिन बाद हुई कार्यवाही..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा विगत पखवाड़ा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के कार्यों का लिए गए समीक्षा बैठक का कार्यवाही अब हुआ है। जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के गांव नरगीखोल, कांदुरपाली, लुरका, बरमकेला ब्लॉक के गांव दमदमा और कस्तूरामाल में ठेकेदार ने 2 साल से कार्य बंद किया था वहीं बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम लंकाहुडा और मलूहा में ठेकेदार ने कार्य प्रारम्भ नहीं किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप से प्राप्त जानकारी अनुसार, जिले के इन 7 गांव के कार्यों क़ो कलेक्टर ने लापरवाह ठेकेदार के आर्डर क़ो निरस्त किया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने विगत बैठक में पेयजल के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top