कुपोषण दूर करने कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो दिया लक्ष्य, 2 गांव में कलेक्टर ने लगाई बाल चौपाल..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने शुक्रवार क़ो जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम बड़े खैरा और छुहीपाली के आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। दौरे में जाते समय कलेक्टर ने जिला पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बाल चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर माताओं और बच्चों के कुपोषण कैसे होता है और कुपोषण क़ो कैसे दूर किया जा सकता है, के बारे में कलेक्टर ने स्वयं और डॉक्टर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बारी बारी से ग्रामीण महिलाओं क़ो समझाया।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर की उपस्थिति में डॉक्टर ने माताओं और बच्चों के कुपोषण जांच किया। कलेक्टर ने कहा कि जिला हॉस्पिटल में सुपोषण केंद्र संचालित हैं, वहां सीमित समय अवधि में रखकर बच्चों के कुपोषण क़ो दूर किया जाता है, जो निःशुल्क है। साथ ही उस समय अवधि तक का सरकार द्वारा सहयोग राशि भी दिया जाता है।

उन्होंने मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका क़ो निर्देश दिए कि जरूरतमंद सभी कुपोषित महिलाओं और बच्चों क़ो सुपोषण केंद्र भेजनें के लिए परिवार के साथ मिलकर, उन्हें कुपोषण से हानि की जानकारी और सुपोषण केंद्र से लाभ के बारे में समझाने के निर्देश दिए। साथ ही समय समय पर टीकाकरण क़ो अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। वहीं देखा जाए तो जिले से कुपोषण क़ो दूर करने कलेक्टर ने स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग क़ो लक्ष्य दिया है। इस अवसर पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी आदि मौजूद थे।

Scroll to Top