स्मार्ट क्लास की पढ़ाई शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने शिक्षक क़ो लगाई फटकार, स्कूली बच्चों क़ो दी कैरियर मार्गदर्शन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के हाईस्कूल छिंद का औचक निरीक्षण और महतारी सदन के निर्माण का अवलोकन किया। स्कूल में सभी कक्षा के अवलोकन के दौरान स्मार्ट क्लास और लैब में कंप्यूटर के ऊपर धूल से भरे कपड़ा ढ़के होने पर कलेक्टर ने प्रभारी शिक्षक से जानकारी ली और फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अभी 16 से 25 जून हो गया और तुम्हारा कम्प्यूटर का धूल नहीं उड़ा, चालू नहीं हुआ, 4 स्कूल का प्रभार है तो सबका यही हाल होगा। सभी स्कूल में कार्य अच्छे से करो नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार लैब के शिक्षक क़ो भी डांटी। स्कूल में कम्प्यूटर क्लास नहीं होने पर कलेक्टर प्राचार्य पर भी नाराज हुई। उन्होंने सरपंच क़ो स्कूल की पढ़ाई, शिक्षक की उपस्थिति क़ो चेक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों क़ो गीला और सूखा कचरा क़ो अपने अपने घरों में अलग अलग रखने, सभी परिवारिक सदस्यों के आदत में शामिल करने के लिए कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान विद्यार्थी पुष्पा साहू और शौर्य डहरिया ने सूखा और गीला कचरा प्रबंधन की जानकारी दी।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने सभी बच्चों क़ो हाल में बैठाकर अपने उद्बोधन में कहा कि, सभी बच्चे पढ़ाई अच्छे से करें। जितना सम्भव हो उतना घंटा पढ़े। उन्होंने कैरियर की तैयारी के संबंध में कहा कि पढ़ाई 18 घंटे नहीं, बल्कि रोजाना पढ़ाई किए विषय की जानकारी हुई या नहीं। यह बात पढ़ाई की गंभीरता क़ो प्रदर्शित करती है। उन्होंने नियमित अख़बार पढ़ने के लिए स्कूली बच्चों क़ो प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने कहा कि, 11वी, 12वी का उम्र 18 साल के आसपास का उम्र सिखने का सही उम्र है। सभी बच्चे जो पढ़ाई के स्थान पर कौशल विकास और आईटीआई से मेकेनिक, मिस्त्री, टेक्निकल कर्मचारी जैसे कई प्रकार के रोजगारमूलक पढ़ाई करना चाहते हैं तो वो उसी कोर्स की पढ़ाई करें ताकि रोजगार मिले।

Scroll to Top