शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून 2026 से ही प्रारंभ होगा। इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही 1 जुलाई से स्कूल खुलने की खबर को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया गया है।

संचालक लोक शिक्षण ने जारी जानकारी में कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश और शैक्षणिक गतिविधियां 16 जून से शुरू होंगी। ऐसे में विद्यार्थी और अभिभावक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि “शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा” संबंधी संदेश पूरी तरह असत्य है और इसका विभागीय आदेशों से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से केवल शासन और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार निर्धारित समय पर विद्यालय खुलेंगे और नए शैक्षणिक सत्र की सभी गतिविधियां 16 जून से प्रारंभ कर दी जाएंगी।



You must be logged in to post a comment.