कंचनपुर बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार वाहन से 9.92 लाख रुपये नकद जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक थार वाहन से 9 लाख 92 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने राशि और वाहन को जब्त कर आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून की शाम कंचनपुर बैरियर में थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सरिया से ओडिशा की ओर जा रही लाल रंग की थार वाहन क्रमांक ओडी 17 एए 9999 को रोककर जांच की गई। वाहन में चालक लक्ष्मण मंचम निवासी प्रधानपाली, जिला बरगढ़ (ओडिशा) सवार था।

जांच के दौरान वाहन में रखे बैग से 9 लाख 92 हजार 900 रुपये नकद मिले। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह एक सीड्स कंपनी में कार्यरत है और उक्त रकम लेकर ओडिशा जा रहा था। पुलिस ने नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में धारा 106 बीएनएसएस के तहत नकदी और वाहन को जब्त कर लिया। पूरी रकम को सीलबंद कर अग्रिम जांच के लिए आयकर विभाग बिलासपुर को सौंपा गया है। मामले की जांच जारी है।

Scroll to Top