कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने महतारी सदन और स्वास्थ्य केंद्र गोड़म का निरीक्षण किया..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम गोड़म के स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों, महिलाओं और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने ग्राम गोड़म में महिलाओं के लिए निर्माणाधीन महतारी सदन एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान लंबे समय से बंद पड़े मुर्रा मिल तथा आलू चिप्स एवं मिक्सचर निर्माण मशीनों का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने इन इकाइयों को पुनः संचालित करने की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने जेंडर रिसोर्स सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोड़म में ओपीडी एवं आईपीडी रजिस्टरों का अवलोकन कर मरीजों की संख्या एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी, चिकित्सक, आयुष, प्रसव और औषधि भंडार कक्ष तथा प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। औषधि भंडार में उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी तिथि की जांच की तथा फार्मासिस्ट से एंटी स्नेक वेनम एवं रेबीज रोधी दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु आए मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने ब्लड टेस्ट कराने आए बच्चों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रयोगशाला का निरीक्षण करते समय कलेक्टर ने मशीनों की चालू हालत में है या नहीं, का परीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वयं शुगर टेस्ट कराकर उपकरणों की कार्यशीलता की जानकारी ली।

स्वास्थ्य केंद्र में स्कूली छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कलेक्टर ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं ब्लड ग्रुप जांच के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से भी संवाद कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने संबंधित अधिकारियों को सभी सेवाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने, दवाओं एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने खाद भंडारण और वितरण का अवलोकन किया

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम भेड़वन स्थित प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पहुँच कर यूरिया डीएपी नैनो खाद के बारे में जानकारी ली। खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की और जानकारी ली कि उन्हें समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो रही है या नहीं। किसानों ने खाद उपलब्धता को संतोषजनक बताया। समिति प्रबंधक बिजेंद्र ने कलेक्टर को जानकारी दी कि किसानों की मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। इसके बाद कलेक्टर ने परिसर से लगे खाद भंडारण गोदाम का भी निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली।

Scroll to Top