बिलाईगढ़ विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने की दीपक बैज से मुलाकात, राजनीतिक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात करने गत दिवस उनके देवेंद्र नगर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में चल रही राजनीतिक हलचल, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने बिलाईगढ़ विधानसभा और जिले में हो रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी भी दी और कहा कि वे क्षेत्र में पुनः मजबूती से संघर्ष करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की निराशा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा और आने वाले समय में भाजपा की विदाई तय है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आम जनता, युवा, महिला, किसान और व्यापारी सभी वर्तमान सरकार से नाराज हैं।

बैज ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है और जनता में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी आगामी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर उन्हें बधाई दी।

मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभापति प्रतिनिधि दीपक टंडन सहित युवा नेता फरीद खान, राम पंकज, राम खिलावन यादव और विभिन्न ब्लॉकों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top