शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// किसान मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए संगठन की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का मुख्य उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाना है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों के हित में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए संगठन को और सक्रिय बनाने पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कुलकित चंद्रा, कैलाश पंडा, परिमल चंद्रा और हरिनाथ खुंटे सहित कई नेताओं ने अपने विचार साझा किए। संचालन योगेश्वर साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राधामोहन पाणिग्राही ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार देखा गया।


