कोतवाली पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, दो जगह दबिश देकर 6 जुआरी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 7,350 रुपए नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार जिला स्तर पर अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 2 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई सारंगढ़ के कमलानगर क्षेत्र में रंगमंच के पास की गई, जहां अमित सिदार, सुरेंद्र पटेल और जोहन निषाद ताश पत्ती से रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनके पास और जुआ फड़ से 4,550 रुपए नगद तथा ताश पत्ती जब्त की।

वहीं दूसरी कार्रवाई ग्राम कुर्रहा में प्राथमिक स्कूल के पास की गई, जहां सागर चौरगे, देवेंद्र कुर्रे और चंद्रशेखर चौरगे जुआ खेलते पकड़े गए। यहां से पुलिस ने 2,800 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किया। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक अंजान सिंह तथा आरक्षक संजय भारद्वाज और चंद्रेश सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

Scroll to Top