शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष और सेवानिवृत्त शिक्षक लम्बोदर पटेल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रहित और जनसेवा की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने लम्बोदर पटेल को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। लम्बोदर पटेल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और समाज हित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के विभिन्न कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री महेश बारीक तथा युवा मोर्चा मंडल की टीम के जिला मंत्री आकाश नायक, मंडल अध्यक्ष शिवांशु गुरु, हितेश पटेल, शुभम सराफ और मिलन प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


