छिंदपतेरा में शिक्षा का संदेश, चौहान समाज में प्रतिभा सम्मान को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// चौहान समाज ब्लॉक बरमकेला द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन आगामी 7 जून को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तैयारियों के तहत सेक्टर छिंदपतेरा में एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा, बल्कि युवाओं को उनके भविष्य के लिए सही दिशा भी प्रदान करेगा।
इस अवसर पर चौहान गांडा समाज के कार्य जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द, देवराज दीपक, सुदर्शन चौहान व अन्य दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Scroll to Top