बिलाईगढ़ थाना परिसर में 20 मई को होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के लिए निशुल्क शिविर..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा 20 मई को थाना परिसर बिलाईगढ़ में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में निर्धारित अन्य शिविर

इस निजी सुरक्षा कंपनी का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके अनुसार 21 मई को थाना परिसर भटगांव, 22 मई को थाना परिसर बरमकेला, 23 मई को थाना परिसर कोसीर, 25 मई को थाना परिसर सरसीवा, 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा। देश और राज्य के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे शहरों के सरकारी और निजी अस्पताल, कंपनी ड्यूटी करने पर प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा कंपनी उपलब्ध कराएगी।

Scroll to Top