मिरौनी बैराज में DJ बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, कोसीर पुलिस की चेतावनी : नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के कोसीर थाना अंतर्गत मिरौनी बैराज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीड़ और पूर्व में हुई अप्रिय घटनाओं को देखते हुए कोसीर थाना ने बैराज परिसर में DJ संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए DJ उपकरण जब्त किए जाएंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार बैराज क्षेत्र में पूर्व में डूबने से मौत, मारपीट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से शराब सेवन से दूर रहने, गहरे पानी में प्रवेश न करने तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
कोसीर थाना पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन कर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Scroll to Top