सुशासन तिहार अंतर्गत होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार 01 मई से 10 जून 2026 के मध्य जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

ग्रामीण क्षेत्र में शिविर

ग्रामीण क्षेत्र में शिविर अपरान्ह 3 से 6 बजे किया जाएगा।

  • सारंगढ़ ब्लॉक में 5 मई को ग्राम उलखर, 13 मई को फर्सवानी, 18 मई को हरदी, 21 मई को उच्चभीठी, 28 मई को केडार, 4 जून को कपरतुंगा और 10 जून को गोडम में आयोजित किया जाएगा।
  • बिलाईगढ़ ब्लॉक में सुशासन तिहार शिविर 4 मई को ग्राम धोबनी, 8 मई को बलौदी, 15 मई को गदहाभाटा, 22 मई को धाराशिव, 29 मई को खुरदरहा, 5 जून को मडकड़ी में आयोजित किया जाएगा।
  • बरमकेला ब्लाक के ग्राम बड़े नवापारा में 6 मई को, हिर्री में 14 मई, कांदुरपाली में 20 मई को, भीखमपुरा में 27 मई को, झाल में 3 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शहरी क्षेत्र में शिविर

नगरीय निकायों में सुशासन तिहार शिविर नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 13, 19 और 22 मई, नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 6,7,8 मई, सरसीवा में 7 मई, पवनी में 7 और 14 मई, सरिया में 14 और 20 मई, नगर पंचायत भटगांव में 5 मई, बरमकेला में 6,7 और 8 मई को आयोजित किया जाएगा।

Scroll to Top